महाराष्ट्र: कल रात शिवसेना नेता संजय राउत को ईडी ने हिरासत में लिया। वही आज उनकी कोर्ट के सामने पेशी के दौरान ईडी ने कोर्ट से उन्हें कस्टडी में लेने की मांग की। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी से कोर्ट से संजय राउत को आठ दिन की रिमांड पर लेने की बात कही है। अभी इस मामले में कोर्ट में सुनवाई चल रही है और संजय राउत के वकील अब कोर्ट में अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। बता दें ईडी ने संजय राउत को महाराष्ट्र अदालत में पेश किया है।
संजय राउत की गिरफ्तारी के बाद उद्धव ठाकरे ने उनके परिवार से मुलाकात की है। उन्होंने राउत की मां से गले लगकर उन्हें सान्त्वना दी और उनकी पत्नी व बेटी से भी वह मिले। उद्धव ठाकरे ने कहा, देश मे अब राजनीति का प्रारूप बदल गया है।देश मे अब बदला लेने की राजनीति चल रही है। हमे अपने विरोधियों को जवाब देना होगा। जो भी हमारे खिलाफ बोल रहा है उन्हें अब बताना होगा कि हम आखिर है क्या?
उन्होंने कहा, इस समय सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग हो रहा है। लोगो को उनका सहारा लेकर परेशान किया जा रहा है लोकतंत्र का कत्ल सरेआम हो रहा है। वही प्रखर आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन जो झुक जाए वह शिवसैनिक नही है। वही महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने संजय राउत पर हमला बोला ओर कहा रोज सुबह आठ बजे बचने वाला भोंपू अब अंदर गया है। ईडी अपना काम कर रही है अगर आप ईमानदार है तो आपको चिंता करने की आवश्यकता नही है। क्योंकि जो जैसा करता है वैसा ही भारत है।
Leave a Reply