अर्पिता मुखर्जी: पार्थ मुखर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर ईडी ने जब छापा मारा तो करोड़ो रूपये ईडी ने बरामद किये। वही पूंछताछ के बाद इन दोनों को हिरासत के लिया। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि जब अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर मे छापा पड़ा तो उसका दृश्य बिल्कुल वैसा ही था जैसा पहले घर का था। ईडी को अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर से कुल 28 करोड़ 90 लाख कैश व 5 किलो सोना मिला है।
कल यानी बुधवार के दिन ईडी ने अर्पिता मुखर्जी के दूसरे घर कोलकाता के बेलघरिया टाउन क्लब पहुंची। वहां फ्लैट में ताला लगा हुआ था। ईडी ने ताला तोड़ दिया और जब दरवाजा खोला तो वहाँ नोटो का अंबार लगा हुआ था। ईडी ने नोटो की गिनती के लिए आरबीआई की पांच मशीने मंगवाई है। नोटो की गिनती के बाद पता चला है कि ईडी को कुल 28 करोड़ 90 लाख कैश मिला है।
#WATCH | West Bengal: Hugh amount of cash, amounting to at least Rs 15 Crores, recovered from the residence of Arpita Mukherjee at Belgharia.
She is a close aide of West Bengal Minister Partha Chatterjee. pic.twitter.com/7MMFsjzny1
— ANI (@ANI) July 27, 2022
जानकारी के लिये बता दें ईडी ने बीते हफ्ते शिक्षक भर्ती में हुए घोटाले को लेकर अर्पिता मुखर्जी और वाणिज्य मंत्री पार्थ चटर्जी के ठिकानों पर छापे मारे थे। अर्पिता मुखर्जी पार्थ चटर्जी की करीबी है। कोर्ट ने दोनो को हिरासत में लेने का आदेश दिया था जिसके बाद ईडी ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया था। यह दोनो 3 अगस्त तक पुलिस हिरासत में रहेंगे।
Leave a Reply