Dry Fruit नई दिल्ली । अब तक तो आप पिस्ता के फायदों के बारे में जान ही गए होंगे क्योंकि इसका इस्तेमाल जूस से लेकर मिठाई तक हर चीज में किया जाता है। इसका उपयोग स्वादिष्ट व्यंजनों को सजाने के लिए भी किया जाता है, लेकिन क्या आप इसके नुकसान के बारे में जानते हैं, शायद आपका जवाब नहीं होगा। यह ड्राई फ्रूट हर किसी को पसंद नहीं आता है। ऐसे में आइए इस लेख में जानते हैं कि पिस्ता खाने से आपको किन समस्याओं का सामना करना पड़ता है…..?
सांस लेने में कठिनाई हो सकती है…
अधिक पिस्ता खाने से सांस की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है, जिससे रक्त में इसका स्तर बढ़ जाता है और सांस लेने में परेशानी होती है। वहीं इसके सेवन से एलर्जी की समस्या भी हो सकती है, जैसे रैशेज, खुजली, लालिमा आदि।
मोटापा बढ़ता है….!
इसे खाने से मोटापा बढ़ने लगता है। जो लोग वजन कम करने में लगे हैं, उन्हें इसे हाथ तक नहीं लगाना चाहिए। वजन घटाने के दौरान इसका 1 से 2 ही सेवन करें।
किडनी भी होती है कमजोर
इसके अधिक सेवन से किडनी की समस्या हो सकती है, क्योंकि इसमें पोटैशियम की मात्रा अधिक होती है, जो आपकी किडनी के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। इससे आपको कमजोरी, जी मिचलाना और दिल की धड़कन का बढ़ना जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
पाचन क्रिया होगी खराब
अधिक पिस्ता खाने से पेट की समस्या हो सकती है, जैसे दर्द, ऐंठन, दस्त आदि। हालांकि इसमें डायटरी फाइबर पाया जाता है, लेकिन ज्यादा खाना हानिकारक होता है।
रक्त चाप की समस्या
जो लोग ब्लड प्रेशर के मरीज हैं उन्हें खासतौर पर इसे खाने से बचना चाहिए। इसमें नमक की अधिकता होती है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है। इसके अलावा क्रोधी स्वभाव के लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
Note: सलाह सहित अजय राज के द्वारा लिखा गया यह लेख केवल सामान्य जानकारी प्रदान करता है। यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या डॉक्टर से सलाह लें। जनसंदेश ऑनलाइन इस जानकारी की जिम्मेदारी नहीं लेता है।
Leave a Reply