पृथ्वी सामान्य तापमान से अधिक गर्म, भारत के ये क्षेत्र होंगे प्रभावित

डेस्क। अप्रैल महीने के मध्य तक उत्तर पश्चिम एवं मध्य भारत का तापमान असामान्य होगा। इस साल गर्मी भारत में अपना रौद्र रूप दिखाएगी। पारे का बदलता तेवर लोगों के लिए दुविधा पूर्ण स्थिति को जन्म दे सकता है।

मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि गुजरात, राजस्थान और मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के कई क्षेत्रों में हर बार के मुकाबले इस बार अप्रैल में गर्मी अधिक रहेगी।

विभाग के महानिदेशक मृत्युंजय मोहापात्रा ने बताया कि, मौसम विभाग पहले ही अप्रैल में भीषण गर्मी का अनुमान जता चुका है। उन्होंने कहा कि, 15 अप्रैल तक कुछ इलाकों में लू का प्रकोप रहेगा।

बता दें कि एक क्लाइमेट चेंज की रिपोर्ट के अनुसार जलवायु परिवर्तन के लगातार प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के कारण दुनिया अधिक गर्म हो रही है, इससे बार बार बाढ़ और सूखे की स्थिति बढ़ती जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार अचानक आने वाली बाढ़ की तरह अब सूखा भी पड़ेगा और महज पांच दिनों में इसका रौद्र अवतार देखने को मिल सकता है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *