डेस्क। दुनिया में आर्थिक मंदी की आहट के बीच चीन के बिल्डरों को घरों को बेचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। चीनी मीडिया की रिपोर्ट की माने तो चीनी बिल्डरों घरों के बदले तरबूज, पपीता, अन्य फल और कृषि उत्पादों को पेमेंट के रूप में लेना शुरू कर दिया है।
बता दें कि महंगाई के कारण दुनिया भर में लगभग सभी बड़े देशों की अर्थव्यवस्था को संकट के दौर से गुजरना पड़ रहा है पर चीन की हालत काफी बुरी है। इसी कारण चीनी रियल एस्टेट मार्केट में अर्थव्यवस्था की धीमी रफ्तार का दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है। साथ ही कर्ज के संकट को ध्यान में रखते हुए कुछ दिनों पहले चीनी सरकार ने बिल्डरों को निर्माण ग्राहकों से टोकन मनी लेने से भी मना कर दिया था जिसके बाद से फलों और सब्जियों के जरिये आदान प्रदान का ये सिलसिला शुरू हुआ है।
चीनी सरकारी मीडिया चाइना न्यूज ने अपनी वीकली रिपोर्ट में बताया है कि पूर्वी शहर नानजिंग में एक डेवलपर ने कहा है कि वह घर के डाउन पेमेंट के रूप में एक लाख युआन के तरबूज स्वीकार करने के लिए तैयार है।
साथ ही एक अन्य शहर वुसी के एक अन्य डेवलपर का कहना है कि उसने डाउन पेमेंट के रूप में आडू लेने का ऑफर घर खरीदारों को दे रखा है।
बता दें कि चीन में बिल्डर न सिर्फ महंगे दामों पर किसानों की फसल लेने को तैयार है बल्कि किसानों को घर खरीदने पर बड़ा डिस्काउंट भी दे रहे हैं।
सेंट्रल चाइना मैनेजमेंट नामक एक बिल्डर ने सोशल मीडिया पर इस ऑफर का ऐलान भी किया है कि नए अदरक सीजन के अवसर पर कंपनी ने क्यू काउंटी के किसानों के लिए ऑफर जारी किया है जिससे इलाके के अधिक से अधिक किसान इसका लाभ ले पाएंगे। कंपनी ने यह भी बताया है कि ऑफर लांच होने के बाद हम 30 से ज्यादा घरों को बेच भी चुके हैं।
Leave a Reply