पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक को गांव के ही कुछ लोगों ने गुट बनाकर की पिटाई

पडरौना। कुशीनगर के तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत अमवा दुबे गांव का रहने वाला तबरेज अली को गांव के ही कुछ लोगों ने गुट बनाकर लाठी व डंडों से पिटाई कर मौके से फरार हो गए।आरोप है कि  सोनू पुत्र बाड़ा आमीन काफी झगड़ालू किस्म का व्यक्ति है उसने अपने पुराने झगड़े को लेकर काफी दिनों से मार झगड़ा करने के लिए उतारू था और एक दिन मौका पाकर मुझ पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पूछताछ करने पर तबरेज अली ने बताया कि सोनू ने 5 माह पहले पड़ोस की रहने वाली लड़की को लेकर भाग गया था और अभी कुछ दिनों से गांव आया हुआ है सोनू जब से गांव आया है तभी से मेरे घर के अगल-बगल घूमता रहता है और गलत तरीके से व्यंग कसना गलत शब्द्दो का प्रयोग करना मुझे नीचा दिखाने के लिए कुछ लोगों का गुट बनाकर रोजाना की तरह मेरे दरवाजे से गलत पंक्तियां बोलता रहता है

मैंने जब इसका विरोध किया तो बोलता है तुम लोग मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे मैंने तुम्हारे पड़ोस की लड़की को लेकर भाग गया तुम लोग कुछ नहीं कर पाए मेरा यही सब हम दोनों के बीच बहस हो रही थी तभी कुछ लोगों ने हम दोनों को समझा-बुझाकर हटा दिया lफिर अगले दिन जब मैं अपने खेत के धान की बोवन में पानी देने के लिए जा रहा था तभी सोनू और उसके कुछ साथियों ने मुझ पर लाठी-डंडों व नुकीले हथियार से वार कर मुझे लहू लुहान करके खेत में छोड़कर मौके से भाग गए मेरे घर वालो को किसी तरह से पता चला तो मुझे अस्पताल में लाकर एडमिट कराए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *