क्या आप राष्ट्रपति बनना चाहतीं हैं? इस सवाल पर माया ने दी चौकानें वाली प्रतिक्रिया सब कुछ साफ-साफ कह दिया

डेस्क। BSP सुप्रीमो मायावती अपना और अपनी पार्टी का अस्तित्व बचाने में लगी हुईं हैं। यूपी चुनावो में BSP के सुस्त स्वभाव को लेकर कई अटकलें लगाई जा रहीं थी। इस सवाल पर चुनावों में मिली करारी हार के बाद मायावती की प्रतिक्रिया देखने को मिली है। साथ ही उन्होंने सपा अध्यक्ष पर भी बड़ा आरोप लगाया है।

मायावती ने कहा कि सपा के नेता मुझे राष्ट्रपति बनाने का सपना देख रहे हैं। ऐसा वो इस लिए कर रहें हैं क्योंकि इससे उनका (अखिलेश यादव का) CM बनने का रास्ता साफ हो जाएगा। 

आगे वो बोलीं, सपा वाले ये भूल जाएं। मैं पीएम और यूपी का फिर से CM बनने का सपना देख सकती हूं, लेकिन राष्ट्रपति बनने का सपना नहीं देखती। 

BSP सुप्रीमो ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा, “यूपी में मुस्लिम और कमजोर वर्ग पर हो रहे जुल्म के लिए सपा प्रमुख ही जिम्मेदार हैं। सपा के लोग अभी भी अफवाह फैलाने से बाज नहीं आ रहें। अब तो उन्हें घिनौनी राजनीति बंद कर देनी चाहिए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *