डेस्क। डिजिटल रुपये (Digital Rupees) में आम आदमी कब से लेन-देन कर पाने में सक्षम होगा? यह सवाल पिछले एक महीने से चर्चा में बना हुआ है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) जिस रफ्तार के साथ डिजिटल करेंसी (Digital Currency) पर काम कर रहा है उससे कई उम्मीदें भी बंध गई हैं कि वह दिन दूर नहीं जब गांव में बैठा एक किसान भी डिजिटल रुपये में लेने-देने कर पाने में सक्षम होगा।
डिजिटल रुपये के होलसेल ट्रायल के बाद अब एक दिसंबर यानी आज से रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया 4 बैंकों के साथ चुनिंदा शहरों में रिटेल सेक्शन (खुदरा) के लिए ट्रायल भी शुरू कर रहा है।
जानिए क्या होता है डिजिटल रुपया?
अभी हम भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की तरफ से जारी 100, 200 रुपये के नोट्स और सिक्के का उपयोग करते हैं पर इसी का डिजिटल स्वरूप ही डिजिटल रुपया कहलाएगा। आप टेक्निकल भाषा में इसे सेंट्रल बैंक डिजिटल करेंसी (CBDC) भी कह सकते हैं। जिसका अर्थ रुपये का इलेक्ट्रॉनिक फॉर्म है, जिसे हम बिना स्पर्श किए यूज कर सकेंगे।
जानिएआम-आदमी कैसे कर पाएंगे लेन-देन?
जब भी हमें कोई सामान खरीदना और बेचना होता है तो हम आपस में आरबीआई के द्वारा जारी नोटों के जरिए लेन-देन करते हैं। वहीं लेकिन डिजिटल रुपये में कोई फिजिकल नोट तो रहेगा नहीं फिर कैसे लेन-देन कैसे होगा? तो इसका जवाब यह है कि ई-वालेट जो सरल शब्दों में कहा जाए तो डिजिटल तिजोरी होती है। वहीं अगर ग्राहक अपने बैंक से अनुरोध करके अपना ई-वॉलेट एक्टिव करवा पाएंगे तो इसी ई-वॉलेट में आपका डिजिटल रुपया एकदम सुरक्षित रहेगा।
जानिए कहां से मिलेगा डिजिटल रुपया?
सामान्य नोट की तरह डिजिटल रुपया भी बैंकों से ही आपको मिलेगा। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया पहले इसे बैंकों को देगा फिर बैंक इसे ग्राहकों के ई-वॉलेट में ट्रांसफर करेंगे।
डिजिटल रुपये से एक दूसरे को भेजेंगे पैसा?
डिजिटल रुपये से सिर्फ पर्सन टू पर्सन (व्यक्ति से व्यक्ति) ही नहीं पर्सन टू मर्चेंट (व्यक्ति से दुकानदार) भी आराम से पैसा भेज सकेंगे। कोई भी आदमी सब्जी बाजार से लेकर शेयर मार्केट तक हर जगह डिजिटल रुपये से लेन-देन कर सकेगा।
जानिए किन शहरों में शुरू होगा ट्रायल?
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि इसके लिए 8 बैंकों का चयन किया गया है। लेकिन शुरुआती दौर में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, आईसीआईसीआई बैंक, यस बैंक और आईडीएफसी बैंक के साथ इसका ट्रायल शुरू किया जाना है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक और यूनियन बैंक इस ट्रायल का बाद में हिस्सा भी बनेंगे।
आपको जानकारी के लिए बता दें, रिटेल ट्रायल पहले मुंबई, नई दिल्ली, बेंगलुरू और भुवनेश्वर में शुरू होगा। बाद में इसका विस्तार अहमदाबाद, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदाराबाद, इंदौर, कोच्चि, लखनऊ, पटना और शिमला तक किया जाना है।
Leave a Reply