अपने ही विधायकों में छिड़ा मतभेद कांग्रेस के 22 विधायकों ने लिखा सोनिया गांधी को पत्र

Mumbai| महाराष्ट्र में सियासत गरमाई हुई है कांग्रेस में आपसी मतभेद की भनक हर ओर से आ रही है। वही अब खबर यह है कि कांग्रेस (congress) के 22 विधायक अपनी ही पार्टियों के मंत्रियों और प्रदेश नेतृत्व से रुष्ट है। जिसके चलते वह प्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (soniya gandhi) से मिलना चाहते हैं। 

विधायकों ने एक पत्र लिख कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को एक पत्र लिखा है और कहा है कि उनकी पार्टी के अपने मंत्री और वरिष्ठ पदाधिकारी उनकी बात का प्रस्तुतिकरण राज्य सरकार के सम्मुख ठीक तरीके से नहीं कर रहे हैं। जिससे आम जनता के बीच कांग्रेस की छवि खराब हो रही है और हम जनता का काम नहीं करवा पा रहे हैं।
जानकारी के लिए बता दें अभी तक कांग्रेस विधायकों (congress leader) द्वारा लिखे इस पत्र पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (congress nana ptole) ने डैमेज कंट्रोल की कवायद शुरू कर दी है.

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *