डेस्क। यूपी विधानसभा चुनावों में भाजपा की दूसरी बड़ी जीत के बाद से ही विपक्षी दल के नेता या तो बौखला उठे है या चुप्पी साधे हैं। इसी बीच एक और मुद्दे ने आग पकड़ ली है कि क्या योगी आदित्यनाथ की इस बड़ी जीत के लिए बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी भाजपा को वोट दिया है।
यूपी में वैसे तो मुस्लिमों का झुकाव समाजवादी पार्टी की ओर माना जाता है। इसी कड़ी में पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुर्रहमान ने इस बात को मानने से इंकार कर दिया है कि मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भाजपा को वोट दिया है। उनका कहना है कि मुस्लिम समाज भाजपा को वोट नहीं दे सकता।
समाचार चैनल न्यूज-24 से बात करते हुए सपा सांसद ने कहा कि भाजपा को मुस्लिमों से नफरत है। इसलिए कोई भी मुसलमान भाजपा को वोट नहीं देगा। उन्होंने कहा कि तीन तलाक जैसे मुद्दे पर भाजपा भले ही अपनी पीठ थपथपाए, लेकिन यह मुसलमानों का अपना मामला है, यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है।
उन्होंने कहा कि इससे भाजपा के प्रति लोगों में कोई खुशी नहीं हैं। आगे कुशीनगर में मुस्लिम युवक की हत्या का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैं लोगों से कोई अपील नहीं करूंगा, बल्कि मैं यह कहूंगा कि सरकार इस घटना की कड़ाई से जांच करे और दोषियों को सजा दिलवाए।
Leave a Reply