देवेंद्र फडणवीस के पुराने ट्वीट से महाराष्ट्र की राजनीति में मची हलचल

महाराष्ट्र:- महाराष्ट्र में मचे सियासी बवंडर के बीच कल उद्धव ठाकरे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उद्धव के इस्तीफे से मानो भाजपा परिवार में उत्सव का माहौल बन गया। वही अब इस समय खबर यह भी है कि उद्धव के जाने के बाद महाराष्ट्र में अब भाजपा का राज होगा ओर भाजपा की ओर से देवेंद्र फडणवीस महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बनेंगे। 

लेकिन देवेंद्र फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने की बातों के बीच अब एक पुराना बयान सुर्खियों में है। यह बयान उस समय का है जब नाना पाटोल ने 2018 मे भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था। जिसके बाद दिसम्बर 2019 में उन्हें विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया था। जिसके बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का दर्द छलक गया था ओर उन्होंने कहा था कि मेरा पानी उतरते देख मेरे किनारों पर घर न बना लेना मैं समंदर हूँ मैं फिर लौट कर आऊंगा।
उनका यह बयान तब सुर्खियों में है जब शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने बगावत कर दी है ओर महाविकास आघाडी सरकार गिरने की कगार पर है। उद्धव ठाकरे ने कल ही अपने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। वही कहा जा रहा है कि शिंदे के समर्थन से बीजेपी महाराष्ट्र में एक बार पुनः अपनी सरकार बना सकती है। 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *