डेस्क। पाकिस्तान इस समय भारी बारिश और बाढ़ की मार झेल रहा है। वहीं सिंधु नदी और काबुल नदी इस समय उफान पर चल रही हैं। जहां एक ओर इस आपदा में मरने वालों की संख्या 1000 से अधिक हो गयी है।
वहीं, अब तक 1500 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। इसके अलावा 7 लाख से अधिक पशुओं की भी जानें भी इसमें गई हैं। बता दें कि 24 घंटों में ही 119 लोगों की मौत हो गई है जबकि 71 लोग इससे घायल हुए हैं।
जहां पाकिस्तान में बारिश और बाढ़ के कारण हो रहे भूस्खलन व अन्य घटनाओं में लोगों की भारी संख्या में जान जा रही हैं। 24 घंटो में देश में बाढ़ और इसके कारण हुई घटनाओं में 119 लोगों की मौत हो गई है। बीते 24 घंटे में सिंध प्रांत में 76 , खैबर-पख्तूनख्वा में 31 , गिलगिट-बाल्टस्तिान में 6 , बलूचस्तिान में 4 तथा पीओके में 1 व्यक्ति की जान गई है।
इसके मद्देनजर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आंकड़े के मुताबिक अब तक पाकिस्तान में 1033 लोगों की मौत हुई वहीं 1527 लोग घायल भी हुए हैं। इसके साथ ही 719,558 पशुओं की भी मौत हो गई है।
प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने एक बयान में कहा कि शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, इस साल बाढ़ से हुई क्षति की तुलना 2010-11 में आई बाढ़ से की जा सकती है। वहीं इस बैठक में ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, चीन, जापान, कुवैत, यूएई, तुर्किये, दक्षिण कोरिया, अमेरिका, जर्मनी, बहरीन, यूरोपीय संघ, फ्रांस, ओमान, कतर, ब्रिटेन और सऊदी अरब के राजनयिकों, राजदूतों और उच्चायुक्तों ने भी भाग लिया।
Leave a Reply