कोई गुनाह नहीं तब भी अमेरिका में सजा काट रहे हैं रूसी नागरिक

विदेश– रूस और अमेरिका के मध्य विवाद किसी से छुपा नहीं है। दोनो ही देश एक दूसरे को नीचा दिखाने का हर सम्भव प्रयास करते हैं। वही इन दोनों के मध्य का विवाद सिर्फ हथियारों का नहीं है। अपितु इस विवाद में सबसे ज्यादा तकलीफ अगर कोई झेल रहा है तो वह है आम नागरिक।
क्योंकि दोनो ही देश आम नागरिकों को जसूसी, ड्रग केस या अन्य कई तरह के केसों में हिरासत में लेते हैं और यह नागरिक बिना वजह के कई साल तक सजा काटते रहते हैं। वही अब जब युक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध के बीच अमेरिका का रूस विरोधी हस्तक्षेप सामने आया है। तो इन नागरिकों की समस्या और बढ़ती दिखाई दे रही है व अब कोई गुंजाइश नहीं जताई जा रही है कि यह लोग जल्द छूटेंगे।
सूत्रों का कहना है कि आज अमेरिका के लोग रूसी लोगों से नफरत करते हैं। जिन लोगों का रिश्ता रूस के लोगों से है वह उनके साथ दुर्व्यवहार करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। वही आज दशा यह है कि रूस के नागरिक स्वयं को अमेरिका में असुरक्षित महसूस करते हैं और अत्याचारों के विरोध में अपनी आवाज बुलंद नहीं कर पा रहे हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *