डेस्क। राकेश टिकैत के संगठन भारतीय किसान यूनियन समेत पूरे 31 संगठनों की अगुवाई में संयुक्त किसान मोर्चा का महापड़ाव राजापुर मंडी में शुरू हो चुका है।
बड़ी संख्या में किसान मार्च करते हुए राजापुर मंडी पहुंच रहे हैं और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी की बर्खास्तगी समेत तमाम मांगों को लेकर लामबंद हुए किसानों का 75 घंटे लगातार यह धरना राजापुर मंडी में जारी है। वहीं भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट का दावा है कि यह धरना 18 से 21 अगस्त तक लगातार चलने वाला है। और इसमें 31 किसान संगठन हिस्सा लेंगे।
पूरे देश से किसान मंच पर नामी-गिरामी किसान नेता, सामाजिक संगठन व सामाजिक कार्यकर्ता यहां पहुंच चुके हैं।
वहीं महा पड़ाव को लेकर पुलिस और प्रशासन भी काफी अलर्ट नज़र आ रहा है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिहाज से पीएसी व आरएएफ भी मंगा ली गई है। पीएसी के साथ ही पुलिस के अधिकारी भी तैनात हैं।
यह हैं इस प्रदर्शन की प्रमुख मांगे
खीरी कांड में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाए और उन पर मुकदमा भी चलाया जाए।
खीरी हत्याकांड में जो किसान जेल में बंद हैं, उनको रिहा करवाया जाए।
सभी फसलों की एमएसपी की गारंटी और सभी फसलों की बिकवाली एमएसपी के ऊपर होने की गारंटी करने वाला कानून सरकार को बनाना चाहिए।
किसान आन्दोलन के दौरान केन्द्र शासित प्रदेशों व अन्य राज्यों में जो केस किसानों के ऊपर लाद दिए गए थे उसको वापस लिए जाएं।
बिजली बिल 2022 को भी वापस लिया जाए।
उत्तर प्रदेश की खंड मिलों की तरफ जो किसानों की बकाया राशि है वो भी तुरंत जारी की जाए।
वर्षों से जंगल के करीब बसे किसानों को जमीन से बेदखल करने के नोटिस देने भी बंद किए जाएं।
Leave a Reply