आदित्य मिश्र की रिपोर्ट
.
हरदोई – जिले के अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर हरदोई कांग्रेस ने पेट्रोल पम्प पर धरना प्रदर्शन किया गया। शहर के हरदोई तहसील के पास स्थिति पेट्रोल पम्पों के सामने पेट्रोल, डीजल,व खाद्य पदार्थों की मंहगाई पर मोदी सरकार के विरुद्ध धरना प्रदर्शन किया गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने कहा कि महामारी के दौरान मोदी सरकार जनता पर मंहगाई का बोझ डालकर अपनी जेबें भर रही है। महामारी से जूझती मोदी सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर जनता से दो लाख 74 हजार करोड़ रुपये टैक्स वसूला।जो गरीब जनता के साथ अन्याय है। इस पैसे पूरे भारत को मुफ्त वैक्सीन, सभी जिलों में ऑक्सीजन प्लांट, सभी राज्यों में एम्स अस्पताल, व 25 करोड़ गरीब परिवारों के खाते में 6000 रु की मदद भेजी जा सकती थी, पर जनता तो खाली हाथ ही रही, पूंजीपतियों के लाखों करोडों के ऋण माफ कर दिए गए।
शहर अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी ने कहा कि डीजल पेट्रोल के साथ साथ आम आदमी से सरसों के तेल के दामों को बढ़ाकर लूटने का खेल हो रहा है। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष निर्भान सिंह यादव ने कहा कि यूपीए सरकार भी पूरी तरह फैल है ।
Leave a Reply