DELHI LIVE: JNU छात्र संघ के सदस्य पहुंचे MHRD मंत्रालय में मिलने, ये मेट्रो स्टेशन खोले

DELHI LIVE: JNU छात्र संघ के सदस्य पहुंचे MHRD मंत्रालय में मिलने, ये मेट्रो स्टेशन खोले

नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) के छात्रों के विरोध प्रदर्शन के कारण सोमवार को मध्य दिल्ली में भारी यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई है। प्रदर्शनकारी छात्रों को संसद की तरफ बढ़ने से रोक दिया गया, जिस कारण पुलिस के साथ उनकी नोकझोंक भी हुई।

अपडेट…

– जेएनयू छात्र संघ के सदस्य मानव संसाधन विकास मंत्रालय के सचिव से मिलने पहुंचे, लेकिन छात्रों का प्रदर्शन अभी जारी है।

-उद्योग भवन, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय में प्रवेश या निकास द्वार खोल दिया गया है। सभी 3 स्टेशनों पर ट्रेनें रुक रही हैं। अब तीन स्टेशनों पर प्रवेश खोल दिया गया है। अब, सिर्फ दो स्टेशन बंद हैं- लोक कल्याण मार्ग और जोर बाग।

दिल्ली पुलिस ने जेएनयू छात्रों के सामने प्रस्ताव रखा है कि अगर छात्र चाहें तो उनके डेलिगेशन को एचआरडी मिनिस्ट्री से मुलाकात करवा सकते हैं। हालांकि छात्रों ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। छात्रों का धरना-प्रदर्शन जारी है।

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, उद्योग भवन, पटेल चौक स्टेशन पर गेट बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नहीं। छात्रों के विरोध के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

-लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र भी फीस वृद्धि के खिलाफ JNU छात्रों के समर्थन कर दिया है।

-इसके बाद करीब दो घंटे के संघर्ष के बाद छात्रों ने बेर सराय के बैरिकेड को भी तोड़ दिया है। इसके बाद छात्रों का मार्च भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर तक पहुंच गया है। छात्र संसद की ओर बढ़ रहे हैं।

-पुलिसवालों की बैरिकेडिंग से बचकर कुछ छात्र आगे बढ़ गए हैं। वे संसद की तरफ पैदल मार्च कर रहे हैं।
– करीब डेढ़ घंटे से जेएनयू छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत जारी है। छात्रों ने आधा किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।

-छात्रों का हुजूम पुलिस की आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गया है।

-छात्र बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए हैं और आखिरी बैरिकेड को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जेएनयू गेट के बाहर पुलिस फोर्स की तैनात है। दिल्ली पुलिस ने 9 कंपनी फोर्स तैनात कर दी है। करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, इनमें दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को पार्लियामेंट तक नहीं जाने दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को जेएनयू के आसपास ही एक किलोमीटर के दायरे में रोकने की योजना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *