DELHI LIVE: JNU छात्रों का फीस बढ़ोतरी को लेकर संसद मार्च, ये मेट्रो स्टेशन दिल्ली पुलिस ने किया बंद

DELHI LIVE: JNU छात्रों का फीस बढ़ोतरी को लेकर संसद मार्च, ये मेट्रो स्टेशन दिल्ली पुलिस ने किया बंद

नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के छात्र फीस बढ़ोतरी के खिलाफ संसद मार्च शुरू कर दिया है। इसमें लगभग दो से तीन हजार स्टूडेंट मार्च निकाल रहे हैं। जेएनयू गेट पर लगाए गए तीन बैरिकेड को छात्रों ने तोड़ दिया है। अब छात्र आखिरी बैरिकेड को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। जेएनयू कैंपस के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि इस मार्च को मंडी हाउस से आगे बढ़ने नहीं देंगे। प्रदर्शनकारी छात्रों का कहना है कि हमारी मांगें नहीं मानी गई तो हम संसद तक मार्च निकालेंगे।

LIVE अपडेट…

दिल्ली पुलिस ने एडवाइजरी जारी कर कहा है कि लोक कल्याण मार्ग मेट्रो स्टेशन, उद्योग भवन, पटेल चौक स्टेशन पर गेट बंद रहेंगे और मेट्रो ट्रेन इन स्टेशनों पर रुकेगी नहीं। छात्रों के विरोध के चलते इन मेट्रो स्टेशनों को बंद कर दिया गया है।

-लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्र भी फीस वृद्धि के खिलाफ JNU छात्रों के समर्थन कर दिया है।

-इसके बाद करीब दो घंटे के संघर्ष के बाद छात्रों ने बेर सराय के बैरिकेड को भी तोड़ दिया है। इसके बाद छात्रों का मार्च भीकाजी कामा प्लेस फ्लाईओवर तक पहुंच गया है। छात्र संसद की ओर बढ़ रहे हैं।

-पुलिसवालों की बैरिकेडिंग से बचकर कुछ छात्र आगे बढ़ गए हैं। वे संसद की तरफ पैदल मार्च कर रहे हैं।
– करीब डेढ़ घंटे से जेएनयू छात्रों और पुलिस के बीच भिड़ंत जारी है। छात्रों ने आधा किलोमीटर की दूरी तय कर ली है।

-छात्रों का हुजूम पुलिस की आखिरी बैरिकेड तक पहुंच गया है।

-छात्र बैरिकेड के ऊपर चढ़ गए हैं और आखिरी बैरिकेड को भी तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

जेएनयू गेट के बाहर पुलिस फोर्स की तैनात है। दिल्ली पुलिस ने 9 कंपनी फोर्स तैनात कर दी है। करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, इनमें दिल्ली पुलिस और सीआरपीएफ के जवान शामिल हैं।

दिल्ली पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को पार्लियामेंट तक नहीं जाने दिया जाएगा। सूत्रों का कहना है कि जेएनयू छात्रों को जेएनयू के आसपास ही एक किलोमीटर के दायरे में रोकने की योजना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *