Delhi Fire: संसद भवन के कमरा नंबर 59 में लगी आग, मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल जलकर राख

संसद के कमरा नंबर 59 में आज सुबह साढ़े आठ बजे आग लग गई. अग्निशमन विभाग ने बताया कि आग पर अब काबू पा लिया गया है. इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है. गौरतलब है कि इस साल संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक निर्धारित किया गया है.

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आग मामूली थी और सुबह 8.10 बजे तक इस पर काबू पा लिया गया था।घटना में कुछ मेज, कुर्सियां और कंप्यूटर जल गए। अधिकारी ने कहा कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। 

गौरतलब है कि इस समय संसद का शीतकालीन सत्र 29 नवंबर से 23 दिसंबर तक चल रहा है। इस सत्र में देश के सभी शीर्ष नेताओं की उपस्थिति दर्ज की जाती है। अधिकारी ने बताया कि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए संसद के बाहर हमेशा दमकल की गाड़ी तैनात रहती है।

उन्होंने कहा कि इस बार भी वायरलेस के जरिए आग लगने की सूचना मिली और बाहर मौजूद दमकलकर्मी तुरंत हरकत में आए। संसद राष्ट्रीय राजधानी के केंद्र में स्थित है और बहुत ही उच्च सुरक्षा वाले क्षेत्र में आती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *