DELHI ASSEMBLY ELECTION: AAP ने चुनाव आयोग पर वोटिंग प्रतिशत को लेकर उठाएं सवाल, कहा-कुछ दाल में काला है!

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में शनिवार को वोटिंग हुई। वाेटिंग संपन्न होने के बाद आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को चुनाव आयोग की कार्यशैली पर सवाल उठाया है। संजय सिंह ने कहा कि 70 साल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ होगा कि चुनाव आयोग ये बताने को तैयार नहीं कि कितने प्रतिशत मतदान हुआ। इसका मतलब कहीं कुछ दाल में काला है, कोई खेल चल रहा है अंदर ही अंदर।

आप नेता संजय सिंह ने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के मतदान को 24 घंटे बित जाने के बाद भी चुनाव आयोग ने नहीं बताया कि मतदान कितने प्रतिशत हुआ। उन्होंने कहा कि जब बैलेट से चुनाव होते थे तो 1 घंटे में मतदान का प्रतिशत आ जाता था, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी चुनाव आयोग के पास प्रतिशत नहीं, कितना मतदान हुआ। उन्होंने BJP के महामंत्री बी.एल. संतोष पर हमला करते हुए कहा कि चुनाव आयोग तो नहीं, लेकिन उन्हे पता है क्योंकि वो कह रहे थे कि अंतिम दो घंटे में 17 प्रतिशत मतदान हुआ।
अरविंद केजरीवाल ने भी उठाए सवाल:-
वहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि, ‘बिल्कुल चौंकाने वाली बात है। चुनाव आयोग क्या कर रहा है? मतदान के कई घंटे बाद भी उन्होंने मतदान के आंकड़े जारी क्यों नहीं किए हैं?’

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *