नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी रणबीर सिंह ने कहा कि 11 विधानसभा क्षेत्रों में, प्रत्येक जिले में एक बूथ ऐप का इस्तेमाल किया जाएगा। इन निर्वाचन क्षेत्रों में फोटो मतदाता पर्ची जारी की जाएगी और मतदान केंद्र पर क्यूआर कोड को स्कैन करने के बाद एक मतदाता मतदान कर सकेगा।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. रणबीर सिंह ने बताया है कि आयोग दिल्ली में चुनाव के लिए तैयार है। चुनाव में सबसे जरूरी मतदाता सूची होती है। मतदाता सूची के पुनरीक्षण का काम पूरा कर लिया गया है। फाइनल मतदाता सूची के आंकड़े जारी कर दिए गए हैं। साथ ही सूची राजनीतिक दलों को उपलब्ध करा दी गई है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने आगे बताया कि इस बार मतदान केंद्र व बूथों की संख्या कम की गई है। कम मतदाता वाले बूथों की पहचान कर उसे आपस में मिला दिया गया है। इस तरह 2689 जगहों (मतदान केंद्र) पर 13,750 बूथ पर मतदान होगा। पहले 2700 मतदान केंद्र व 13,816 बूथ थे। मतदान केंद्रों पर पानी, व्हील चेयर, मोबाइल लॉकर, सेल्फी प्वाइंट, कई मतदान केंद्रों पर वेटिंग एरिया, महिला व पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय इत्यादि की सुविधा होगी।
Leave a Reply