DELHI ASSEMBLY ELECTION: आज डोर-टू-डोर कैंपेन करेंगे दिल्ली का रण जीतने के लिए भाजपा के दिग्गज

[object Promise]

नई दिल्ली। भाजपा आज दिल्ली में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दिल्ली कैंट इलाके में चुनाव प्रचार करेंगे। यहां वो ‘महा जन संपर्क अभियान’ के तहत डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे। इसके बाद वे रविवार शाम 6:45 बजे बुराड़ी में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।

गृह मंत्री अमित शाह की तरह बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ‘महा जन संपर्क अभियान’ के तहत डोर-टू-डोर कैंपेन चलाएंगे। जेपी नड्डा नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।

अमित शाह आज बुराड़ी में कौशिक इन्क्लेव के सामने एसआर पेट्रोल पंप के नजदीक जनसभा को संबोधित करेंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। राजनीतिक पार्टियां लगातार एक दूसरे पर निशाना साध रही हैं। एक ओर आम आदमी पार्टी (AAP) अपनी सत्ता को बरकरार रखने के लिए जोर लगा रही है, जबकि दूसरी ओर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस सत्ता में आने की पुरजोर प्रयास कर रही है।

 

[object Promise]

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *