DELHI :नए रिकॉर्ड बनाएगी जनवरी में बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

[object Promise]

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में मौसम विभाग का कहना है कि जनवरी का महीना बारिश के नए रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, जनवरी माह के बाकी 15 दिन में मौसम का मिजाज बदलेगा। इसमें बारिश और बादलों की आवाजाही देखी जाएगी। एक के बाद एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बुधवार रात से फिर एक बार हल्की बारिश होगी और गुरुवार को वह तेज बौछारों में बदल जाएगी।

इस कारण से दिन के समय भी लोगों को बहुत सर्दी लगेगी। इस पूरे सप्ताह तापमान 18 डिग्री से नीचे ही बना रहेगा। 16 जनवरी को दिन का तापमान 15 डिग्री तक गिर सकता है। सोमवार रात कई इलाकों में बारिश हुई। मंगलवार को भी राजधानी में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री रेकॉर्ड किया गया।

[object Promise]

मौसम विभाग के मुताबिक, जनवरी में अभी तक सफदरजंग में 17.6 एमएम बारिश हो गई है, जो सामान्य से 87 फीसदी ज्यादा है। वहीं पालम में 16.3 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से 113 प्रतिशत से अधिक है। जनवरी में बारिश के कुछ दौर और बाकी हैं। बुधवार रात से हल्की बारिश शुरू होगी। गुरुवार को मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है।

इसके बाद शुक्रवार और शनिवार को भी बूंदाबांदी की संभावना है। बुधवार को सुबह कोहरा देखने काे मिला है।

[object Promise]

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *