DELHI: जामा मस्जिद के बाहर किया CAA के खिलाफ प्रदर्शन

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली की जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता संशोधन एक्ट के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। बड़ी संख्या में नमाज़ी CAA के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली के जोरबाग इलाके में भी शुक्रवार को CAA के खिलाफ विरोधी मार्च निकाला गया, ये मार्च प्रधानमंत्री के आवास तक जाएगा। प्रदर्शनकारियों को जोर बाग मेट्रो स्टेशन के पास पुलिस ने रोक दिया है।

दिल्ली के जामा मस्जिद के बाहर नागरिकता कानून के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शन किया। वहीं दिल्ली के कई इलाकों में धारा 144 लगा दी गई है। विरोध प्रदर्शन की संभावना को देखते हुए उत्तर पूर्वी दिल्ली जिले के एक बड़े हिस्से और यूपी भवन के आसपास के इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत प्रतिबंध लगा दिया गया है।

आपको बताते जाए कि नागरिकता संशोधन कानून को लेकर बीती दो बार से जुमे की नमाज के बाद दिल्ली में प्रदर्शन की खबरे सामने आई थी।

[object Promise]

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *