DELHI : केंद्रीय मंत्री ने कहा, BJP के लिए फायदेमंद कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन, चाको बोले…

[object Promise]

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री और दिल्ली भाजपा सह प्रभारी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को कहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं में छुपे रुस्तम की तरह जोश है और इसी जोश की वजह से भाजपा दिल्ली चुनाव जीतने जा रही है। दिल्ली में कांग्रेस की भूमिका पर सवाल उठाते हुए हरदीप सिंह पुरी ने मीडिया से कहा, कांग्रेस अगर दिल्ली में खराब प्रदर्शन करती है तो उनकी प्रासंगिकता दिल्ली में खत्म हो जाएगी। कांग्रेस दिल्ली में अच्छा करती है तो यह भाजपा के लिए फायदेमंद साबित होगा।

वैसे कांग्रेस अच्छा करे या नहीं, भाजपा दिल्ली चुनाव जीत रही है। पुरी ने कहा, नागरिकता कानून पर पूरे देश में झूठ और भ्रम फैलाया गया। शुरुआत में शाहीन बाग प्रदर्शन को ऐसे दिखाया गया, मानो स्वाभाविक जन-प्रदर्शन हो, जैसा दुनिया में होता है। लेकिन सिसोदिया के बयान, कपिल सिब्बल जैसे कांग्रेसी नेताओं का वहां जाना, पीएफआई का सहयोग आदि से आप पार्टी को लगा कि उनके लिए दांव उल्टा पड़ रहा है, इसलिए अब आप के नेता इस मुद्दे को समेटने की कोशिश में हैं।

मंत्री ने कहा, भारत दुनिया का अकेला देश है, जहां बहुसंख्यक समुदाय को ऐसा महसूस होता है मानो वे धार्मिक तौर पर पीडि़त अल्पसंख्यक हो। शाहीन बाग का नंबर डायल करना केजरीवाल को महंगा पड़ेगा। केजरीवाल दिल्ली का बेटा नहीं.. दिल्ली में पैदा हुए तो बता दें, जन्म स्थान कहां है।

कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश प्रभारी पीसी चाको ने शनिवार को यहां कहा कि 11 फरवरी को चुनाव नतीजे के दिन कांग्रेस अपने प्रदर्शन से सबको चौंका देगी। उन्होंने इस बात को खारिज कर दिया कि दिल्ली में कांग्रेस मुकाबले में खड़ी नहीं दिख रही है। निर्माण भवन पोलिंग सेंटर पर आईएएनएस से बातचीत में पीसी चाको ने कहा, दिल्ली में भाजपा कमजोर है और आम आदमी पार्टी मजबूत।

ऐसे में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से कहीं ज्यादा आम आदमी पार्टी से है। पीसी चाको ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। पिछले पांच-छह साल दिल्ली का विकास ठप हो गया। ऐसे में जनता कांग्रेस की तरफ आशा भरी निगाहों से देख रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी झूठे वादे करती है और भाजपा सांप्रदायिकता फैलाती है। दिल्ली प्रभारी पीसी चाको ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रही है, और इसी मुद्दे पर जनता भी वोट दे रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *