ओपी राजभर पर जानलेवा हमला, भाजपा पर लगा गुंडागर्दी का आरोप

डेस्क। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने बड़ा दावा है किया है, उन्होंने इस घटना को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर भी हमला बोला है उन्होंने कहा कि जब विधायक पर हमला हो रहा है तो और लोगों के साथ क्या होगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार (10 मई) को लाठी-डंडा लेकर 10-12 लोग उन्हें मारने के लिए आए।

ओपी राजभर ने एक वीडियो में खुद पर जानलेवा हमले का जिक्र करते हुए कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र गाजीपुर के पहरदरिया गांव में एक मृतक के परिवार से मिलने के लिए गए थे, तभी 10-12 लोग लाठी-डंडे से होकर गाली-गलौज करते हुए आए। बता दें कि उनके साथ सुरक्षाकर्मी और 50 अन्य लोग थे, जिन्होंने उनकी रक्षा करते हुए उन्हें वहां से सुरक्षित निकाला।

आगे उन्होंने बताया कि, “आज मैं अपने साथियों के साथ अपने विधानसभा क्षेत्र गाजीपुर में गांव सभा गौसलपुर पहरदरिया में जनसंपर्क के लिए गया था। उन्होंने बताया कि एक मृतक के परिवार के पास शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए दरवाजे पर बैठा बातचीत कर ही रहा था कि 10-12 लोग लाठी डंडे से लैस होकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने के लिए आए। 

जानकारी के मुताबिक , उन्होंने एडीजी लॉ एंड ऑर्डर को, कंट्रोल रूम, उत्तर प्रदेश पुलिस को, एसओ-एसपी सबको इस बारे में सचेत कर दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लोग इस बात का ढिंढोरा पीट रहे हैं कि उनकी सरकार में लॉ एंड ऑर्डर सही चल रहा है।

ओपी राजभर ने भाजपा की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि एक विधायक के साथ ये सुलूक हो रहा है। अब जनता के बीच में विधायक नहीं जाएगा, तो विधायक और कहां जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *