अखिलेश यादव जिला क्राइम ब्यूरो चीफ अयोध्या
अयोध्या/सोहावल।
रौनाही थाना क्षेत्र के इस्माईल नगर सिहोरा मजरे मान्धता का पुरवा निवासी राम उरेही पत्नी स्वर्गीय राम फेर वर्मा अपने अपने इकलौते पुत्र के साथ मायके में रह्ती है। गुरुवार सुबह 9:30 बजे विधवा महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर हाजीपुर बरसेंडी निवासी कृष्ण कुमार सिंह ने दर्जनों लोगों के साथ पहुँचकर उसके 12 बीघे में बोई हुई गन्ना,मकई,उर्द व घुईया की खड़ी फसल 3 ट्रैक्टर ले जाकर बुरी तरह रौंद दिया पीड़ित को जब यह पता चला कि कोई उसके खेत मे खड़ी फसल को रौंद रहा है तो उसने डायल 112 पर सुचना दी और मौके पर पी आर वी 926 सहित तीन गाडियाँ मौके पर पहुँची।लेकिन दबंगो के सामने उनकी एक न चली और दबंगो ने देखते ही देखते खड़ी फसल को तहस नहस कर दिया। इस मामले की लिखित तहरीर थाना कोतवाली नगर में देते हुए न्याय की गुहार लगाई है और कहा कि उसकी लगभग डेढ़ लाख की खड़ी फसल का नुक्सान हुआ है थाना प्रभारी रौनाही ने बताया कि कोई तहरीर नहीं आई है,मामला संज्ञान में नहीं है चौकी प्रभारी देवेन्द्र नाथ राय ने बताया कि विवाद पर पहुँची पुलिस ने दोनों पक्षों को 151 में पाबंद किया गया था कोई भी लिखित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।
Leave a Reply