ग्वालियर। घर में राशन खत्म होने पर दुकान से सामान लेने गई महिला के साथ दुकानदार ने बलात्कार कर डाला। उसे धमकाया किसी से कहा तो उसे बदनाम कर देगा। दुकानदार ने गंदा खेल कफ्र्यू वाले दिन खेला। कंपू पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर दुकानदार पर बलात्कार का मामला दर्ज किया है।
पुलिस के मुताबिक पीडि़ता शादीशुदा है और कंपू थाना क्षेत्र में रहती है। विगत 24 मार्च को घर में आटा, दाल खत्म हो गया था। पीडि़ता मोहल्ले में ही दुकान पर राशन लेने पहुंची। दुकानदार शहजाद ने उसे अकेला देखा तो मुंह बंद करके उसे दुकान के अंदर ले गया। फिर उसके साथ बलात्कार किया। उसने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। डर के कारण पीडि़ता चुप रही।
ब्लैकमेल कर दुकान पर आने का दबाव डालता
दुकानदार ने देखा कि पीडि़ता डर गई है। तो उसे ब्लैकमेल करने लगा।उसे दुकान पर आने के लिए दबाव डालता। उसे धमकाता कि अगर नहीं आई तो उसकी बदनाम कर देगा। तंग आकर पीडि़ता ने पति को बताया। पति उसे थाने लेकर पहुंचा और दुकानदार शहजाद पर बलात्कार का मामला दर्ज कराया। तलाश कर रहे हैं आरोपी दुकानदार को पकडऩे के लिए उसके घर पुलिस गई थी लेकिन वह मिला नहीं।उसकी तलाश कर रहे हैं।
विनय शर्मा, टीआइ कंपू थाना
Leave a Reply