विदेश– आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान के हालात काफी खराब हैं। लोग भूंख से तड़प रहे हैं। न लोगों के पास रोटी का कोई माध्यम है और न ही कोई रोजगार। अभी तक जहां पाकिस्तान के लोग आटे के महंगे दामों से तहिमाम कर रहे थे। वहीं अब यहां प्याज के दाम लोगों का दिल दहला रहे हैं।
वर्तमान मे पाकिस्तान में प्याज की कीमत 220 से 250 तक है। लोगों का कहना है कि हमें अब समझ नहीं आ रहा है कि हम क्या करें। अभी तक जब हमें कोई सब्जी नहीं मिलती थी तो हम प्याज से खाना खा लेते थे। लेकिन अब तो प्याज के दाम भी आसमान छू रहे हैं। ऐसे में अब हमें कोई ओर माध्यम नहीं नज़र आ रहा है अपना पेट भरने का।
किसानों का कहना है कि उनका कहना है कि बाढ़ के कारण फसल खराब हो गई और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ। किसानों के मुताबिक अगले महीने प्याज के दाम कम हो सकते हैं क्योंकि तब नई फसल बाजार में होगी।फिलहाल पाकिस्तान में ताजिकिस्तान और ईरान से भी प्याज आ रहा है जिसकी कीमत स्थानीय प्याज से करीब 20 रुपये प्रति किलो कम है
Leave a Reply