मध्य प्रदेश का जिला सिंगरौली के माडा थाना क्षेत्र के बंधौरा चैकी का यह पति-पत्नी के बीच का एक बेहद ही शर्मनाक मामला सामने आया है। महिला का पति झोलाछाप डॉक्टर है और शक्की स्वभाव का है। पत्नी ने आरोप लगाया है कि पति ने उसके प्राइवेट पार्ट को सुई धागे से सिल दिया। आरोपी पति फिलहाल फरार है।उसे शक हुआ था कि पत्नी के किसी के साथ नाजायज संबंध हैं। इसके चलते उसने सुई-धागे से पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर टांके लगा दिए।
पीड़ित पत्नी ने 24 अगस्त को थाने आकर अपना दुखड़ी पुलिस को सुनाया, लेकिन साथ में यह गुहार भी लगाई कि पति को डांट-फटकार कर छोड़ दिया जाए। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सिंगरौली के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर ने इस पूरे मामले की जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह कथित घटनाक्रम जिले के माडा थाना क्षेत्र का है. यहां की एक महिला ने शिकायत दी कि उसका पति उसके चरित्र पर शक करता था। पति आरोप लगाता था कि गैर पुरुष के साथ महिला के संबंध हैं। यही नहीं, पति शक में इतना अंधा हो चुका था कि उसने उसका प्राइवेट पार्ट सुई धागे से सिल दिया था। अनिल सोनकर ने आगे बताया कि इस मामले में शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने कहा कि अगर आरोप सच्चे हैं तो यह बेहद ही अमानवीय अपराध है और महिला को बहुत पीड़ा से गुजरना पड़ा होगा। उन्होंने बताया कि महिला का मेडिकल चेकअप हो चुका है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
Leave a Reply