[object Promise]
सरेनी, रायबरेली-सरेनी थाना क्षेत्र में एसटीएफ और सरेनी पुलिस ने 5 करोड़ 7.5 लाख रूपए की अवैध अफीम बरामद किया है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।जिनके कब्जे से 5 कुंतल डोडा और डेढ़ कुंतल अफीम बरामद हुई है। पुलिस अब दोनों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई कर रही है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरेली की ओर से एक पिकअप गाड़ी पर तरबूज के बीच में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थ लादकर तस्कर रायबरेली पहुंच रहे हैं।
इस सूचना पर लखनऊ एसटीएफ की टीम ने रायबरेली के पुलिस अधिकारियों को अलर्ट किया। लखनऊ से एसटीएफ टीम के अधिकारी और सरेनी थाने की फोर्स ने थाना क्षेत्र के गेगासो घाट के एरिया में नाकाबंदी कर दी। पुलिस टीम का सर्च आपरेशन चल ही रहा था। तभी टीम को एक पिकअप गाड़ी आती हुई दिखाई पड़ी।तत्काल पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो पिकअप चालक ने गाड़ी की स्पीड बढ़ा दिया।
इस पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करके थाना क्षेत्र के गेगासो क्रासिंग गंगागंज रोड के निकट मूसापुर मोड़ के पास पिकअप को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर पांच कुंतल डोडा और डेढ़ कुंतल अफीम बरामद हुई है। जिसे आरोपियों ने पिकअप पर लदे तरबूज के मध्य छिपा रखा था। पुलिस के अनुसार अवैध मादक पदार्थ की कीमत अंतर्राष्टीय बाजार में 5 करोड़ 7.5 लाख रूपए बताई गई है। पुलिस टीम के पकड़ में आए आरोपियों की पहचान बरेली जिले के थाना भमोरा अंतर्गत सिरोही गांव निवासी शकील खां पुत्र मंजूर खां और बदायूं जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी नबी आलम पुत्र आलम खान के रूप में हुई है।
Leave a Reply