CRIME : एक ही परिवार की पांचों लड़कियों के कपड़े उतार कर ‘ढोंगी बाबा’ करता था उनकी पूजा, फिर सभी के साथ किया रेप

[object Promise]

पुणे। एक स्वयंभू बाबा को नाबालिग लड़कियों के साथ रेप करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उस पर पांच लड़कियों के साथ रेप करने का आरोप है। ये सभी पांचों लड़कियां एक ही परिवार की है। इनमें से चार लड़कियां नाबालिग हैं। रायगढ़ जिले के रोहा शहर के रहने वाले सोमनाथ कैलाश चैहान अपने आप को धार्मिक गुरू बताता है और उसने उन पांचों लड़कियों को कहा था कि वह उन्हें बुरे श्रापों से मुक्ति दिलाएंगे।

पीड़िता के एक रिश्तेदार ने कहा कि उन्हें मालूम था कि आरोपी उनके घर अक्सर आता जाता रहता था। वह अक्सर उनके घर आता जाता रहता था और उनके घर पर रुकता था। एक दिन उन्होंने आरोपी को घर की 19 वर्षीय एक लड़की को अपनी बाइक पर बैठाकर ले जाते देखा तब उन्हें संदेह हुआ।

इसके बाद अगले 3 दिनों तक उस लड़की का कोई पता नहीं चला जिसके बाद उसकी मां ने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। जब पुलिस ने उसे ढूंढ़ निकाला तो उसने पुलिस को बताया कि उसने बाबा से शादी कर ली है।

कड़ी पूछताछ में उसने बताया कि बाबा ने उसके साथ लंबे समय से जबरन शारीरिक शोषण किया है। अन्य चारों लड़कियों ने बताया कि बाबा ने उनके साथ भी ऐसी ही घिनौनी हरकत की थी। उनके कपड़े उतार कर मंत्र पढ़कर उनकी पूजा करता था।

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक मामले की जांच में पता चला कि उसका परिवार पूरी तरह बाबा के वश में था। चूंकि उसने उन्हें लोभ दिया था कि वह उनकी फैमिली को श्राप से मुक्ति दिलाएगा और सारी समस्या को दूर करेगा।

उसने परिवार को इस कदर अपने वश में कर लिया था कि उसने परिवार से अनुमति मांगी वह घर की लड़कियों के कपड़े उतार कर उनकी पूजा करेगा और परिवार ने इसकी अनुमति भी दे दी। उसने इस तरह अपना प्रभाव बनाया था कि, लोगों को ये कहकर डराता धमकाता था कि वह बिना किसी को टच किए उनकी जान ले सकता है।

अपनी शक्तियों के ऊपर विश्वास दिलाने के लिए उसने अघोरी बाबा के रुप में किए गए कुछ क्रियाकलापों की तस्वीरें उन्हें दिखाई थी। पुलिस ने सोमनाथ कैलाश को आईपीसी की विभिन्न संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Sana Khaan ने बॉयफ्रेंड को लेकर किया शॉकिंग खुलासा , कहा-उसने इस लड़की को कर दिया था प्रेग्नेंट

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *