नई दिल्ली, एएनआइ। ब्रिटेन में फैले कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से दुनियाभर में खलबली मची हुई है। इस वायरस की चपेट में अब भारत भी आ चुका है। आज भारत में इस नए स्वरुप के 6 मामले दर्ज किए गए हैं। ब्रिटेन में कोरोना का नया स्ट्रेन मिलने के बाद से भारत समेत ज्यादातर देशों ने ब्रिटेन से आने-जाने वाली उड़ानों पर प्रतिबंध लगाया दिया था। केंद्र सरकार ने कोरोना के नए स्ट्रेन से लोगों को सावधान रहने को कहा है। इसके साथ ही राज्य सरकारें भी कोरोना के इस नए स्ट्रेन को लेकर पूरी तरह से सर्तक है। अंतराराष्ट्रीय यात्रियों पर लगातार नजर रखी जा रही है।
तमिलनाडु में यूके से आए 17 लोगों कोरोना संक्रमित
नए स्ट्रेन को देखते हुए कर्नाटक और महाराष्ट्र में नाइट कर्फ्यू भा लगाया गया था, जिसके अंदर भी कोरोना के लक्षण मिल रहे हैं उन्हें सीधे कोविड सेंटर भेजा जा रहा है। अबतक देश में वैसे तो ब्रिटेन से आए यात्रियों में नए स्ट्रेन के सिर्फ 6 मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन काफी संख्या में कई भारतीय कोरोना संक्रमित भी पाए गए हैं। बात अगर तमिलनाडु की करें तो यहां पर अबतक यूके से 1,018 लोग आ चुके हैं, जिनमें से 1,500 लोगों का कोरोना टेस्ट किया है, जिनमें से 17 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जबकि इन संक्रमित लोगों के संपर्क में 16 लोग आए हैं।
कर्नाटक में 26 लोगों का आरटी-पीसीआर पॉजिटिव
वहीं कर्नाटक में यूके से 1,614 लोग भारत आए हैं, जिसमें से 26 लोगों का आरटी-पीसीआर टेस्ट पॉजिटिव आया है, जिसमें 3 लोगों में नया स्ट्रेन के लक्षण मिले हैं। बता दें कि इस राज्य में नए स्ट्रेन के अलर्ट के दौरान ही कुछ दिन पहले नाइट कर्फ्यू का भी एलान किया था।
Leave a Reply