नई दिल्ली। देश में संपूर्ण लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में छह, ओडिशा में दो और छत्तीसगढ़ में एक नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली मौत हुई। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों की मौत हुई है।
इसी के साथ देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 5865 हो गई है। जिसमें 5218 सक्रिय हैं, 478 लोग स्वस्थ हो गए या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 169 लोगों की मौत हुई है।
उत्तर प्रदेश में कोरोना का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या 410 हो गई है। गुरुवार को केजीएमयू ने 27 और मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की। केजीएमयू में 27 नए पॉजिटिव केसों की पुष्टि, इनमें 20 आगरा, 4 लखनऊ, 2 सीतापुर और 1 मरीज हरदोई का।
वहीं अबतक 31 लोग स्वस्थ घोषित किए गए हैं, उनमें आगरा के आठ, नोएडा के 12, गाजियाबाद के तीन, लखनऊ के पांच,कानपुर, शामली और पीलीभीत का एक-एक व्यक्ति शामिल है। यूपी में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से चार लोगों की मौत हो गई हैं। बस्ती में पहली मौत हुई थी, उसके बाद मेरठ, वाराणसी और आगरा में एक-एक ने दम तोड़ा।
Leave a Reply