Coronavirus in Delhi : मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर परिवार समेत कोरोना संक्रमित, संपर्क में आए 800 लोगों को किया गया घर में बंद

[object Promise]

नई दिल्ली: मौजपुर इलाके में मौजूद मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर और उनका परिवार कोरोना संक्रमित पाया गया है. दिल्ली स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी पुष्टि की है. प्रशासन ने उन मरीजों को 14 दिन घरों से ना निकलने के लिए कहा है जो 12 मार्च से 18 मार्च के बीच इस मोहल्ला क्लीनिक में गए हैं.दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि मोहल्ला क्लीनिक के डॉक्टर और उनके संपर्क में आए चार अन्य लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं.

बताया जा रहा है कि सऊदी अरब से लौटी महिला मोहल्ला क्लीनिक में ईलाज के लिए आई थी, उसी से डॉक्टर संक्रमित हुए और फिर डॉक्टर के संपर्क में आकर उनके परिवार के बाकी लोग कोरोना संक्रमित हो गए. डॉक्टर की पहचान गोपाल झा के तौर पर हुई है. मोहल्ला क्लीनिक को फिलहाल बंद कर दिया गया है और उसे सेनेटाइज किया जा रहा है.

सत्येंद्र जैन ने कहा है कि डॉक्टर के संपर्क में आए 800 लोगों को 14 दिनों के लिए घरों में रहने को कहा गया है. शहादरा के एसडीएम ने मोहल्ला क्लीनिक में जाने वाले लोगों से कहा है कि अगर उन्हें कोरोना के लक्षण दिखाई देते हैं तो तुरंत कंट्रोल रूम में संपर्क करें. दिल्ली में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 36 हो गई हैं. बुधावार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए सीएम अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से कहा कि हम वो सारे कदम उठा रहे हैं ताकि आप घरों में ही रहें.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो लॉकडाउन को गंभीरता से लें. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जिन लोगों को कर्फ्यू पास की जरूरत है उनकी मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. दिल्ली सरकार ने हेल्पलाइन नंबर 1031 जारी किया है ताकि जिन लोगों को कर्फ्यू पास चाहिए उन्हें दिया जा सके.

महामारी बन चुके ‘कोरोना वायरस’ से बचने के लिए लोग अपना रहे अजीबों-गरीब उपाय, तस्वीरें देख आ जाएगी हंसी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *