Coronavirus संक्रमित प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद सीएन सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु

Coronavirus संक्रमित प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद सीएन सिंह की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद सीएन सिंह का निधन हो गया। वह इन दिनों कोरोना वायरस से संक्रमित थे। काफी दिनों से वह राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती थे। वहां इलाज के दौरान शुक्रवार की देर रात उनका निधन हो गया। उनके निधन की सूचना प्रतापगढ़ पहुंची तो लोग शोकाकुल हो गए। सदर तहसील क्षेत्र के भगेसरा गांव स्थित उनके पैतृक आवास पर भीड़ जुटने लगी है।

उल्‍लेखनीय है कि पूर्व सांसद सीएन सिंह प्रतापगढ़ के सदर तहसील क्षेत्र के भगेसरा गांव के रहने वाले थे।

वह समाजवादी पार्टी के टिकट पर 1998 में सदर विधानसभा सीट से विधायक निर्वाचित हुए थे। 1999 में लोकसभा चुनाव में मछलीशहर संसदीय सीट से सपा के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे। उनकी क्षेत्र में लोकप्रिय नेता के रूप में छवि थी। इन दिनों पूर्व सांसद कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका लखनऊ के राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्‍थान में इलाज हो रहा था।

पूर्व सांसद सीएन सिंह के निधन की सूचना प्रतापगढ़ में पहुंची तो लोग अवाक रह गए। सदर इलाके के भगेसरा गांव स्थित उनके घर पर जिसे जानकारी हो रही है, वह पहुंचने लगा है। हर ओर लोग गमगीन हैं। उनके परिवार के लोगों को सांत्‍वना दी जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *