तोक्यो। करॉना वायरस के संक्रमण के बीच से जापान के तटों पर 5 दिन से लग्जरी क्रूज फंसा हुआ है। इसमें 160 भारतीय क्रू मेंबर्स सवार हैं। इन क्रू मेंबर्स ने भारत सरकार से की गुहार लगाई है। क्रूज के क्रू मेंबर टीम में शेफ की जिम्मेदारी संभाल रहे बिनय कुमार सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संयुक्त राष्ट्र को संबोधित करते हुए विडियो संदेश में कहा है कि वे बहुत डरे हुए हैं और उन्हें जल्दी से जल्दी यहां से निकालने का इंतजाम किया जाए।
बता दें कि इस शिप में 3700 यात्री और क्रू मेंबर्स हैं। इनमें अब तक 135 लोग कोरोनावायरस से संक्रमित पाए गए हैं। इस बीच में चीन में एक दिन में संक्रमण से करीब 97 लोगों की मौत हो गई। इसके बाद मौतों का आंकड़ा 908 पहुंच गया है। 3062 नए मामले सामने आए। वायरस के पीड़ितों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है।
Leave a Reply