पश्चिम चंपारण।कोरोना वायरस की महामारी को रोकने के लिए भारत सरकार और राज्य सरकारें हर संभव प्रयास कर रही हैं। वहीं कुछ लोग इन कोशिशों को नाकाम करने में जुटे हैं। कोरोना संक्रमण को लेकर देश में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है, किन्तु इस बीच सीमावर्ती नेपाल के परसा जिला निवासी नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी माओवादी नेता जालिम मुखिया द्वारा षड्यंत्र रचने की सूचना पर एसएसबी ने पश्चिम चंपारण जिला प्रशासन को सतर्क किया है।SSB द्वारा लिखे गए पत्र के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा के ख़ास बंदोबस्त किए गए हैं। इसके साथ ही सीमा पर अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, पश्चिम चंपारण के डीएम ने एसपी बेतिया को पत्र भेजकर भारत-नेपाल सीमा पर विशेष सुरक्षा बरतने को कहा था।
जिलाधिकारी द्वारा लिखे पत्र में कहा गया था कि नेपाल के पारसा जिले के जगनाथपुर गांव का निवासी जालिम मुखिया भारत में कोरोना संक्रमण फैलाने की योजना बना रहा है. इसके साथ ही वह हथियारों की अवैध सप्लाई और जाली नोटों की तस्करी में भी संलिप्त है।
SSB did not say people have infiltrated from Nepal, they have only stated that there is a possibility. We have alerted police and Union Home Ministry has been informed. Nobody will be allowed to enter from our borders: Bihar Additional Chief Secretary (Home) Amir Subhani pic.twitter.com/dz4X96FkBf
— ANI (@ANI) April 10, 2020
वहीं, SSB और डीएम द्वारा लिखे पत्र के बाद भारत-नेपाल बॉर्डर पर हड़कंप मच गया. इसके बाद सरहद पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई. वहीं, रक्सौल बॉर्डर पर तैनात एसएसबी कमांडेंट ने कहा कि खुफिया इनपुट मिलने के बाद नेपाल सीमा पर गश्त बढ़ा दिया गया है । जानकारी के मुताबिक, एसएसबी के कमांडेंट को खुफिया सूचना मिली थी कि नेपाल के खैरवा और चंदनबारा में लगभग दो सौ विशेष समुदाय के लोगों के आने की सूचना है । जिनमे से 6 से 7 पाकिस्तानी नागरिक है।
Leave a Reply