CORONAVIRUS: पूर्व मंत्री सुरेश प्रभु ने सऊदी अरब से लौटकर खुद को किया क्वारंटाइन

CORONAVIRUS: पूर्व मंत्री सुरेश प्रभु ने सऊदी अरब से लौटकर खुद को किया क्वारंटाइन

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अब तक 148 मरीज सामने आ चुके हैं। इससे 16 राज्यों में कोरोना वायरस के मरीज हैं। मोदी सरकार में मंत्री रहे और भाजपा सांसद सुरेश प्रभु ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इससे पहले केंद्रीय संसदीय कार्य राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन ने खुद को होम क्वारंटाइन में रखने का निर्णय किया था।

आपको बताते जाए कि बीजेपी सांसद सुरेश प्रभु 10 मार्च को सऊदी अरब गए थे। इसके बाद जब वह भारत लौटे तो उन्होंने कोरोना का टेस्ट किया गया। टेस्ट निगेटिव आया, लेकिन एहतिहातन सुरेश प्रभु ने खुद को 14 दिन तक आइसोलेशन में रखने का निर्णय किया है। वह अपने घर पर होम क्वारंटाइन हैं। इस दौरान वे न तो वह किसी से मिल सकते हैं और न ही कोई उनके पास जा सकता है। एक मेडिकल टीम बकायदा उनके घर पर तैनात रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *