सांगली। महाराष्ट्र (Maharashtra) के सांगली में एक ही परिवार के 25 लोग कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित हैं। यह पूरा परिवार एक छोटे से स्थान में रहता है, जिसकी वजह ये लोग तेजी से संक्रमित होते गए। शुरुआत में परिवार के चार सदस्य सऊदी अरब से लौटे थे और 23 मार्च को इनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।
इसके एक हफ्ते के बाद परिवार के 21 और लोग इस वायरस से पीड़ित पाए गए। इसमें दो साल का बच्चा भी शामिल है । जिला प्रशासन ने हालांकि बताया कि इस वायरस से अभी सामुदायिक संक्रमण नहीं हुआ है, क्योंकि सिर्फ ज्ञात संपर्क ही इससे संक्रमित हुए हैं।
सभी संक्रमितों की हालत स्थिर
कलेक्टर अभिजित चौधरी ने बताया कि एक बड़ा परिवार एक छोटे से स्थान में रह रहा था और इस वजह से सभी संक्रमित हो गए। परिवार के सभी 25 सदस्य अभी सांगली के आइसोलेशन सेंटर में भर्ती हैं और उनका इलाज चल रहा है । उनकी हालत अभी स्थिर है।
वहीं जिले के सरकारी सर्जन सी एस सालुनखे ने कहा कि सभी मरीज एक ही परिवार से हैं और सभी साथ रहते थे । उन्होंने कहा कि परिवार के अलावा दूसरे संपर्क संक्रमित नहीं हुए हैं इसलिए सामुदायिक संक्रमण से इनकार किया जाता है। महाराष्ट्र से एक मालवाहक वाहनों में सवार होकर बंद के दौरान बाहर निकलने की कोशिश करने वाले 130 से ज्यादा श्रमिकों और दो परिवारों के 13 सदस्यों को ऐसा करने से रोका गया. इस संबंध में पांच चालकों को गिरफ्तार किया गया है।
Leave a Reply