Corona Vaccination : वाराणसी आ गई चार लाख सिरिंज, अर्बन सीएचसी चौकाघाट से होगा वितरण

[object Promise]

वाराणसी, कोरोना टीकाकरण के लिए चार लाख सिरिंज की पहली खेप मंगलवार को बनारस आ गई। विशेष तौर पर कोविड टीकाकरण के लिए तैयार सिरिंज बेहद पतली होने के साथ 0.5 एमएल की है। इसे आटो डिसेबल सिरिंज भी कहते हैं। इसकी विशेषता यह है कि वैक्सीन भरते ही यह आटो लाक हो जाएगी। इसके बाद इसमें दोबारा कोई दवा नहीं डाली जा सकेगी। ऐसा सिस्टम इसलिए बनाया गया है ताकि इसके संक्रमित होने की आशंका नगण्य रह जाय।

[object Promise]
चार लाख सिरिंज की पहली खेप मंगलवार को बनारस आ गई। विशेष तौर पर कोविड टीकाकरण के लिए तैयार सिरिंज बेहद पतली होने के साथ 0.5 एमएल की है। इसे आटो डिसेबल सिरिंज भी कहते हैं।

वैक्सीन सुरक्षित रखने के लिए तीन आइस लाइंड रेफ्रिजरेटर (आइएलआर) माह के दूसरे सप्ताह में ही बनारस आ चुकी है। उसे सोमवार को शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र-चौकाघाट स्थित वैक्सीन स्टोर पहुंचाया जा चुका है। इसे 31 दिसंबर को वैक्सीन स्टोर हैंडओवर होने के बाद इसमें तीनों आईएलआर मशीनें इंस्टाल करा दी जाएंगी।

जनवरी के दूसरे सप्ताह में आएगी वैक्सीन

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी 10 जनवरी के बाद बनारस में कोरोना वैक्सीन आने की संभावना जता चुके हैं। इसके लिए कोल्ड स्टोरेज सेंटर का निर्माण किया जा चुका है। जिले में कुल 17 केंद्रों पर वैक्सीन भेजी जानी है। इन केंद्रों को चिन्हित करने के साथ ही सूचीबद्ध कर लिया गया है। साथ ही वहां सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। इसके आलावा निजी हास्पिटल जहां 100 से ज्यादा लोग कार्य करते हैं या जहां स्वास्थ्यकर्मी 100 से ज्यादा हैं, उन हास्पिटल्स को भी स्टोर बनाते हुए चिन्हित किया जाएगा।

पहले चरण में 17 हजार को लगेगा टीका

जिले में करीब 17 हजार लोगों को पहले चरण के तहत टीके लगाए जाएंगे। अब तक स्वास्थ्य विभाग की ओर से 12700 सरकारी व निजी कर्मचारियों को चयनित किया गया है। वहीं 3900 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का डाटा फीड होना बाकी है। जल्द ही इनका डाटा भी कोविन पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा।

ब्लाकवार किया गया प्रशिक्षित

एक महीने बाद शुरू होगा दूसरा चरण

दूसरे चरण के टीकाकरण की शुरुआत लगभग एक महीने बाद की जाएगी, जिसमें पुलिसकर्मी, नगर निगम कर्मी, रेवेन्यू और आपदा से जुड़े कर्मचारियों को भी शामिल किया जाएगा। इसके लिए यूनिसेफ की तरफ से जो भी तैयारियां की जानी थी वह भी पूरी की जा चुकी हैं।

सिरिंज का आना शुरू हो गया

सोमवार रात से ही सिरिंज का आना शुरू हो गया है। अभी तक चार लाख सिरिंज आ चुकी है। फिलहाल पहले फेज में जितने लोगों का वैक्सीनेशन होना है, उस लिहाज से पर्याप्त सिरिंज आ गई। आगे और चार लाख सिरिंज आने वाला है।

  • डा. वीएस राय, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *