कोरोना: देश से कोरोना को गए अभी कुछ ही दिन हुए हैं कि इसने भारत मे पुनर्वापसी कर ली है और अपना तांडव मचाना आरम्भ कर दिया है। कोविड के मरीजों की संख्या में दर्ज हुई कमी एक बार पुनः बढ़ोत्तरी में बदलने लगी है और लगातार कोविड केसों में इजाफा देंखने को मिल रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या ने न सिर्फ प्रशासन को चिंता में डाल दिया है बल्कि आम आदमी भी इससे चिंतित हैं कि अगर कोरोना की गाज दोबारा गिरी और चौथी लहर पुनः आई तो देश के हालात क्या होंगे।
जाने कोरोना का ताज आकड़ा:-
पिछले कुछ दिनों से बढ़ते कोविड केस के बाद दिल्ली में कोरोना के कुल 3 हजार केस हो गए हैं। यह अत्यधिक चिंता की बात है कि सिर्फ दिल्ली में एक साथ इतने केस आए हैं। वही इस बार का कोरोना कही न कही छोटे बच्चों को अपना निशाना बना रहा है। यह बच्चे उस उम्र के है जिनको अभी कोविड का टीका नहीं लगा है। वही यदि पिछले 24 घण्टे में आए केस की बात करें तो दिल्ली में 965 मामले पॉजिटिव आए हैं।
जाने ब्रूस्टर डोज के लिए क्या बोली दिल्ली सरकार:-
ब्रूस्टर डोज को लेकर दिल्ली सरकार ने स्पष्ट कहा है कि सभी 18 से 59 वर्ष के लोगों को ब्रूस्टर डोज का टीका सरकारी केंद्रों पर मुफ्त लगाया जाएगा। हालांकि अन्य राज्यों में ऐसा नियम नहीं है प्रिकॉशन डोज के लिए सभी को पैसा देना है।
Leave a Reply