डेस्क। कांग्रेस कार्यसमिति की सोमवार को बैठक बुलाई गई है, यह बैठक उदयपुर में आयोजित विचार-मंथन सत्र से पहले हो रही है। सूत्रों की माने तो, बैठक संगठनात्मक सुधारों पर विभिन्न पैनल की रिपोर्टों को सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान करने के लिए रखी गई है।
जानकारी के मुताबित इस बैठक के एजेंडे में भाजपा के धर्म के मुद्दे से निपटने की रणनीतियां भी हैं। पार्टी ने राजनीतिक और संगठनात्मक मुद्दों के अलावा सामाजिक न्याय, अर्थव्यवस्था, किसानों और युवाओं के कई मुद्दों को स्थान देने का निर्णय लिया है। बैठक में इनपर भी चर्चा की जाएगी।
2014 के बाद से लगातार मिलती रही चुनावी हार के बाद पार्टी को उन मुख्य मुद्दों को संबोधित करने में मदद करने के लिए कुछ पैनलों ने बड़े पैमाने पर ध्यान केंद्रित किया है।
सभी संगठनात्मक पदों पर विभिन्न वर्गों के अधिक से अधिक सामाजिक प्रतिनिधित्व और बूथ स्तर और जिला स्तर पर प्रमुखों को तय करने के लिए पार्टी की राज्य इकाइयों को सशक्त बनाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
बता दें बीते दिनों ही कांग्रेस ने 13-15 मई तक तीन दिवसीय विचार-मंथन सत्र की घोषणा की थी, जो राजस्थान के उदयपुर में आयोजित किया जाएगा। और यह बैठक उससे पहले की जा रही है।
सूत्रों के मुताबिक इस सत्र में 137 साल पुरानी पार्टी को फिर से जीवंत करने और 2024 के राष्ट्रीय चुनावों में भाजपा का मुकाबला करने की रणनीति पर चर्चा की उम्मीद है।
Leave a Reply