केंद्र के खिलाफ कांग्रेस शुरू करने जा रही भारत जोड़ो यात्रा, राहुल गांधी करेंगे आगाज

 

 

डेस्क। केंद्र सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस की नई रणनीति तैयार है। इसके लिए आज से कांग्रेस का ‘भारत जोड़ो यात्रा’ (Bharat Jodo Yatra) शुरू हो चुका है। कांग्रेस सांसद और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इसके लिए बुधवार सुबह तमिलनाडु भी पहुंच जाएंगे।

इसके बाद यहीं से इस यात्रा का आगाज भी होना है। उद्घाटन समारोह के लिए गांधी मंडपम में तीन राज्यों तमिलनाडु, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के मुख्यमंत्री राहुल गांधी को राष्ट्रीय ध्वज सौंपने वाले हैं।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) कन्याकुमारी से कश्मीर तक जाने वाली है। आपको बता दें कि 3500 किलोमीटर की यह यात्रा 12 राज्यों और 2 केंद्र शासित प्रदेशों तक जाने वाली है।

पांच महीने की इस पदयात्रा का राहुल गांधी स्वयं तमिलनाडु से बुधवार को आगाज करने वाले हैं। यह यात्रा दो चरणों में होनी है। इसमें राज्य के 100-100 लोग भी शामिल होंगे।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी आज तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर शहर जाएंगे और यहां कांचीपुरम में वह अपने पिता राजीव गांधी के शहीद स्मारक पर भी जाएंगे। यहीं राजीव की हत्या भी हुई थी। यहां राहुल उन लोगों के परिवार से भी मिलेंगे जिन्होंने राजीव के साथ उस बम ब्लास्ट में जान अपनी गंवाई थी। इसके आगाज के बाद राहुल चेन्नई लौट जाने वाले हैं।

जानिए इसका पूरा शेड्यूल-

3:05 PM- 3:15 PM तिरुवल्लुवर स्मारक का दौरा

3:25 PM – 3:35 PM विवेकानंद स्मारक का दौरा

3:50 PM – 4:00 PM कामराज मेमोरियल

4:10 PM – 4:30 PM महात्मा गांधी मंडपम में प्रार्थना सभा करेंगे

4:30 PM- 4:35 PM गांधी मंडपम में राष्ट्रीय ध्वज वितरण समारोह

4:40 PM – 5:00 PM महात्मा गांधी मंडपम से बीच रोड तक भारत जोड़ी यात्रियों के साथ मार्च जाएंगे

5:00- 6:30 PM औपचारिक रूप से भारत जोड़ी यात्रा शुरू करने के लिए सार्वजनिक बैठक भी करने वाले है

यह बताया जा रहा है कि राहुल गांधी आगामी हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा चुनावों में प्रचार से ब्रेक लेकर यात्रा के अधिकांश भाग में भी शामिल भी होने वाले हैं। 

कांग्रेस ने बताया यात्रा का सिद्धांत 

– धर्मनिरपेक्ष भावना के लिए देश के लोगों को जोड़ना है

– करोड़ों भारतीयों की आवाज को बुलंद भी करना है

– देश मौजूदा वक्त में जिन समस्याओं से जूझ रहा है, इसके बारे में जनता से बात करना और उनको उजागर करना।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *