हिमाचल साधने की तैयारी में कांग्रेस, इस बड़े नेता पर चला दांव

डेस्क। पांच राज्यों के हुए विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद पार्टी देश में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रही है। इसी कड़ी में कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बता दें प्रतिभा प्रदेश की मंडी सीट से सांसद हैं। 

साथ ही बता दें कि नादौन से विधायक सुखविंदर सिंह सुखू को अभियान समिति के अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार प्रतिभा की नियुक्ति से पार्टी नेताओं को एक साथ साधने की तैयारी में है। बता दें कि पार्टी ने मुकेश अग्निहोत्री को सीएलपी नेता के रूप में कार्यभार संभालने की जिम्मेदारी दी है। 

ये भी जानिए : 1983 से वीरभद्र हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेता थे। वीरभद्र के निधन के बाद से ही पार्टी नेतृत्व को लेकर अलग-अलग अटकलें लगाई जाने लगीं।

कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, पूर्व केंद्रीय मंत्री और जी-23 के सदस्य आनंद शर्मा को हिमाचल की राजनीति की स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। 

साथ ही बता दें कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) पहले ही ऐलान कर चुकी है कि पार्टी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में ही प्रदेश का चुनाव लड़ेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *