देश– फेस्टीवल सीजन चल रहा है। महंगाई से आम आदमी पहले ही कराह रहा है। वही अब आज महंगाई की एक और गाज आम आदमी पर गिरी है। आज दिल्ली एनसीआर के लोगो को बड़ा झटका लगा है।
नेचुरल गैस कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने सीएनजी खुदरा बिक्री के लिए कीमत में तीन रुपए प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी कर दी है।
इसके साथ ही आईजीएल ने घरेलू पीएनजी के दामों में भी तीन रुपए प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर (एससीएम) बढ़ोतरी कर दी। अब दिल्ली में सीएनजी पर तीन रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 8 अक्टूबर यानी आज सुबह 6 बजे से लागू हो गई है।
Leave a Reply