CM योगी ने किया फ्री कोचिंग योजना ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ

[object Promise]

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज (फरवरी 15, 2021) सिविल परीक्षाओं के लिए फ्री कोचिंग योजना ‘अभ्युदय’ का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को प्रतियोगी परीक्षाओं को मुफ्त कोचिंग दी जाएगी। इस योजना के जरिए बच्चों को कोचिंग के तहत नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी।  महज पांच दिनों के अंदर 5 लाख से ज्यादा युवाओं ने पोर्टल पर पंजीकरण कराया है।

इस दौरान उन्होंने कोचिंग के लिए चयनित छात्र-छात्राओं से संवाद भी किया। 16 फरवरी 2021 यानी बसंत पंचमी से इस योजना के तहत कक्षाएँ शुरू हो जाएँगी। अब तक इस योजना के लिए 4 लाख 84 हजार से अधिक छात्र पंजीकरण करवा चुके हैं। इनमें 50 हजार का चयन हुआ है।

सीएम योगी ने सोमवार को इस योजना की औपचारिक शुरुआत करते हुए बताया कि सभी मंडलों में फिजिकल और वर्चुअल क्लास शुरू होंगी। इस योजना के तहत छात्रों को सिविल सर्विस, आइआइटी जेईई, नीट सहित सभी प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क कोचिंग दी जाएगी।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जीवन के सर्वांगीण विकास का माध्यम ही ‘अभ्युदय’ है। यह कोचिंग मात्र नहीं है। यह उत्तर प्रदेश के युवाओं के सर्वांगीण विकास का पथ प्रदर्शक बनेगा। इसी विश्वास के साथ इस योजना को शुरू किया गया है।

उन्होंने बताया कि मंगलवार से कक्षाएँ शुरू हो जाएँगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि जो भी छात्रों के मन में है, वह परिणाम यह योजना जरूर देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के प्रतिभाशाली युवाओं के स्वप्नों को अब सही दिशा और रफ्तार मिलेगी। अब बच्चों को तैयारी के लिए कोटा नहीं जाना पड़ेगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *