CM ममता बनर्जी झुकीं, डॉक्टरों की सभी मांगें मानी, काम शुरू करने की अपील की

CM ममता बनर्जी झुकीं, डॉक्टरों की सभी मांगें मानी, काम शुरू करने की अपील की

कोलकाता । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा, ‘डॉक्टरों के साथ मारपीट दुर्भाग्यपूर्ण है। हमारी सरकार मामला सुलझाने का हर संभव प्रयास कर रही है। ममता ने कहा, ‘हमने डॉक्टरों की सभी मांगें मान ली हैं। हमने डॉक्टरों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वादे के बावजूद डॉक्टर बैठक में नहीं आए। इस हड़ताल की वजह से गरीबों का इलाज नहीं हो पा रहा है। कम से कम अस्पताल में इमर्जेंसी सेवाएं जारी रखनी चाहिए। हम राज्य में एस्मा ऐक्ट लागू नहीं करना चाहते हैं।’

मैंने कल और आज अपने मंत्रियों, चीफ सेक्रटरी को डॉक्टरों से मिलने के लिए भेजा था, उन्होंने डॉक्टरों के प्रतिनिधिमंडल से मिलने के लिए 5 घंटे तक इंतजार किया, लेकिन वे नहीं आए। आपको संवैधानिक संस्था को सम्मान देना होगा। हमने एक भी व्यक्ति को गिरफ्तार नहीं किया। हम किसी तरह का बल प्रयोग नहीं करेंगे।

स्वास्थ्य सेवाएं इस तरह जारी नहीं रह सकतीं। मैं कोई कड़ी कार्रवाई नहीं करने जा रही हूं।’सीएम ममता बनर्जी ने कहा, ‘राज्य सरकार जल्द से जल्द सामान्य चिकित्सा सेवाएं फिर से शुरू करने के लिए प्रतिबद्ध है। 10 जून की घटना दुर्भाग्यपूर्ण थी। हम लगातार समाधान तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

मैं सभी डॉक्टरों से फिर से काम शुरू करने की अपील करती हूं, क्योंकि हजारों लोग मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए इंतजार कर रहे हैं।’ममता बनर्जी ने कहा, ‘पश्चिम बंगाल सरकार आवश्यक कदम उठाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

राज्य ने निजी अस्पताल में भर्ती जूनियर डॉक्टर के मेडिकल ट्रीटमेंट के सभी खर्चों को वहन करने का निर्णय लिया है।’ इससे पहले हिंसा के बाद हड़ताल कर रहे नाराज डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से बंद कमरे में मुलाकात करने से इनकार कर दिया।

CM ममता बनर्जी झुकीं, डॉक्टरों की सभी मांगें मानी, काम शुरू करने की अपील की

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *