CM : नाराजगी के बाद मेरठ की फील्ड पर निगम अफसर, संभाली सफाई की कमान

[object Promise]

मेरठ, मेरठ में सफाई व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नगर निगम के अफसर मंगलवार की सुबह से फील्ड पर नजर आ रहे हैं। कल तक सफाई एवम खाद्य निरीक्षकों के भरोसे छोड़ रखी सफाई व्यवस्था की कमान खुद अफसरों ने अपने हाथ मे ले ली। मौके पर खुद खड़े रहकर सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने में जुटे हैं।

[object Promise]
सीएम योगी आदित्यनाथ से मिली फटकार के बाद नगर निगम के अफसर मंगलवार की सुबह से फील्ड पर नजर आ रहे हैं। कल तक सफाई एवम खाद्य निरीक्षकों के भरोसे छोड़ रखी सफाई व्यवस्था की कमान खुद अफसरों ने अपने हाथ में ले ली।

मंगलवार की सुबह आठ बजे ही सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय कंकरखेड़ा वाहन डिपो अंतर्गत वार्डो में हो रही सफाई की हकीकत जांचने पहुंच गए। रुड़की रोड गंगोत्री कालोनी के पास सड़क किनारे कचरा पड़ा मिला। फौरन सफाई नायक को मौके पर बुलाया। ट्रैक्टर ट्राली और सफाईकर्मी भी आ गए। देखते ही देखते कचरा साफ हो गया। श्रद्धापूरी फेस दो पहुंचने पर भी सड़क किनारे जगह जगह गन्दगी मिली। सफाई नायक को कड़ी फटकार लगाई। एक घण्टे के भीतर सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। सहायक नगर आयुक्त सुभाष पूरी और शिवलोक पूरी भी गए। यहां भी समय से सफाई शुरू नहीं थी।

सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय ने कहा कि नगर आयुक्त ने उन्हें कंकरखेड़ा वाहन डिपो का वरिष्ठ प्रभारी नामित किया है। डिपो के अंतर्गत 17 वार्ड आते हैं। सफाई कर्मचारियों को सुबह सात बजे हर हाल में फील्ड पर पहुंचना है। निर्धारित बीट पर सफाई करनी है। डोर टू डोर कूड़ा गाड़िया भी सुबह सात बजे डिपो से वार्ड पर निकल जानी है। इसी व्यवस्था को बनाने के लिए सुबह फील्ड पर निकले हैं। सफाई कर्मचारी अनुपस्थित मिले हैं। समय से वाहन डिपो से नहीं निकले हैं। इस पर सम्बंधित सफाई एवम खाद्य निरीक्षकों से कारण स्पष्ट करने का निर्देश दिया है। चेतावनी दी गई है कि प्रतिदिन निरीक्षण होगा। व्यवस्था खराब मिली तो कार्रवाई की जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *