CM केजरीवाल ने दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर कहा, केंद्र सरकार उठाए कदम, हम करेंगे समर्थन

[object Promise]

नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र माेदी की सरकार से राहत व बचाव कार्य करने की अपील की है और कहा कि पूरे देश में प्रदूषण खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है। दिल्ली सरकार ने कई कदम उठाए हैं। दिल्ली में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर गया है। कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स 900 के पार पहुंच गया है।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बिना कुछ किए दिल्लीवासियों को खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। पंजाब के मुख्यमंत्री ने भी अपनी चिंता व्यक्त करते हुए केंद्र सरकार को राहत व बचाव के लिए कदम उठाना चाहिए। हम केंद्र सरकार की हर पहल का समर्थन करेंगे।

आपको बताते जाए कि दिल्ली-एनसीआर में रविवार को भी स्मॉग की घनी चादर छाई। हवा गुणवत्ता बेहद खराब हाेने की स्थिति में लोगों को दमघोंटू हवा में सांस लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश के बाद भी लोगों को प्रदूषण से कोई राहत नहीं मिली है। दिल्ली व एनसीआर के कुछ इलाकों में रविवार सुबह हुई बारिश के बावजूद भी प्रदूषण खतरनाक स्तर पर बना हुआ है। दिल्लीवालों के लिए रविवार सुबह भी एयर क्वालिटी इंडेक्स(AQI) के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। राजधानी के आईटीओ में AQI सबसे ज्यादा रिकॉर्ड दर्ज किया गया। प्रदूषण का स्तर 486 रहा। वहीं, आनंद विहार इलाके में जहां AQI 478 रिकॉर्ड किया गया तो विवेक विहार इलाके में यह आंकड़ा 483 हो गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *