CJI बोबडे हैदराबाद एनकाउंटर पर बाेले, यदि बदले की भावना से किया जाए न्याय तो…

[object Promise]

जयपुर। सर्वोच्च न्यायालय ने मुख्य न्यायाधीश शरद अरविंद बोबडे ने हैदराबाद में गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर पर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है। यह बात सीजेआई ने जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट की नई इमारत के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।

चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबडे ने कहा कि गैंगरेप के आरोपियों के एनकाउंटर में मारे जाने की घटना की आलोचना की है। न्याय कभी भी आनन-फानन में किया नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो अपना मूल चरित्र खो देता है। सीजेआई बोबड़े ने कहा कि मैं नहीं समझता हूं कि न्याय कभी भी जल्दबाजी में किया जाना चाहिए, मैं समझता हूं कि अगर न्याय बदले की भावना से किया जाए तो ये अपना मूल स्वरूप खो देता है। इस दौरान कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद भी मौजूद थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *